अमेठी: पीएम और सीएम को गाली देने का वीडियो वायरल, भाजपाइयों का फूटा आक्रोश, पुलिस ने की पहचान
शुकुल बाजार, अमेठी, अमृत विचार। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के पूरे जोगा गांव में एक युवक द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।
59 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम गालियां देते हुए दिखाई दे रहा है। जैसे ही यह खबर भाजपाइयों तक पहुंची, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह के नेतृत्व में गिरीश चंद्र ,महेंद्र विजय सिंह,राम उजेरे शुक्ला,प्रशांत शुक्ला,विनय चौरसिया,उदय नारायण मिश्र सुनील कौशल सहित भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर मंगलवार की शाम थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एक तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई।
'ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं होंगे': भाजपा जिलाध्यक्ष
इस घटना पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने सुधांशु शुक्ला ने कहा, "यह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक कृत्य है। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी करना न केवल उनका अपमान है, बल्कि यह देश के करोड़ों नागरिकों और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। हमारे कार्यकर्ताओं ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस को तहरीर दी है और हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वह सख्त कार्रवाई करेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ऐसे किसी भी असामाजिक तत्व को बर्दाश्त नहीं करेगी जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करे।
पूूरे ममले में एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे जोगा निवासी मेराज के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली में शीशे का कारोबार करता है। उन्होंने दिया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
