सीतापुर: नाराज शिक्षक ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, मोबाइल व अन्य सामान तोड़, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्राथमिक विद्यालय नदवा महमूदाबाद में प्रधानाध्यापक के पद पर है तैनात, शिकायतों के मामले में स्पष्टीकरण देने पहुंचा था बीएसए कार्यालय

सीतापुर, अमृत विचार। शिकायतों को लेकर बीएसए ने सवाल पूछे तो शिक्षक नाराज हो उठे, फिर क्या था कक्ष में ही हंगामा शुरू हो गया। बीएसए का आरोप है कि शिक्षक ने न सिर्फ बेल्ट निकालकर उनसे मारपीट की। बल्कि मोबाइल और अन्य सामानों को तोड़ दिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज बीएसए ने शिकायती पत्र देकर पुलिस को सुपर्द कर दिया है।

प्राथमिक विद्यालय नदवा महमूदाबाद में प्रधानाध्यापक के पद पर बृजेंद्र कुमार वर्मा की तैनाती है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के मुताबिक, प्रधानाध्यापक की शिकायत हुई थी। शिकायती पत्र के आधार पर पुष्टि और स्पष्टीकरण के लिए शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा को बुलाय गया। सायंकाल लगभग 4:05 बजे बजे शिक्षक उनके कार्यालय आया।

सवालों के जवाब पर शिक्षक भड़क गया। उसके हाथ में बेल्ट थी, जिससे उसने बीएसए की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बीएसए जैसे ही पुलिस को फोन करने के लिए उठे, मोबाइल भी तोड़ दिया, अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की।

उधर, बढ़ते बवाल की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अनूप शुक्ला का कहना है कि बीएसए की ओर दी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। साक्ष्य के तौर बीएसए से सीसीटीवी फुटेज दिए हैं।

संबंधित समाचार