जिला अस्पताल से मरीज का वॉशिंग पाउडर गायब, सफाई कर्मी पर चोरी करने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार : जिला अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज का वॉशिंग पाउडर (कपड़ा धाेने वाला पाउडर) गायब हो गया। इस बात को लेकर तीमारदारों ने जमकर हंगामा काटा। सफाई कर्मी पर चोरी करने का आरोप लगा। इस दौरान गाली-गलौच भी हुई। कपड़े फाड़े जाने का भी मामला सामने आया है। इमरजेसी से लेकर वार्डों तक में घंटों हंगामे की स्थिति बनी रही।

बीकापुर थाना क्षेत्र के डेहरियावा गांव निवासी सुधीर तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने दादा अनिल तिवारी को तीन दिन पहले भर्ती कराया था। उनका हार्निया उलट गया था। सुधीर का कहना है कि दादा इमरजेंसी में 21 नंबर बेड पर भर्ती हैं। हम वॉशिंग पाउडर लेकर आए थे। एक सफाई कर्मी हमारा वॉशिंग पाउडर लेकर जाने लगा। आरोप है कि वह अपने मोटरसाइकिल की डिग्गी में रख रहा था तो हम लोगों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना गार्डों को दी तो सफाई कर्मी के साथ तीन लोग आए और हमसे गाली-गलौच करने लगे।

उनका कहना था कि 60 रुपये के वॉशिंग पाउडर की कोई बात नहीं है, लेकिन आज छोटा सामान गायब हुआ है कल को कोई और भी बड़ा सामान गायब हो सकता है। तीमारदार सुधाकर ने बताया कि हमने उसे उठाते हुए देखा था। वह बाइक की डिग्गी में जैसे ही डाल रहा था तो पकड़ लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी आए थे उन्होंने हम लोगों को शांत करा माफी मांगी। कहा कि आप लोग इलाज कराइये। हम सफाई कर्मी को ठीक करते हैं।

सफाई कर्मी का कपड़े फाड़ दिये

जिला अस्पताल के प्रबंधक राजेंद्र तिवारी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कर्मी रामचरन सफाई कर रहा था। उसने पाउडर उठाकर डस्टबिन में डाल दिया था। बाहर आकर वह हाथ धुल रहा था। तीमारदारों ने ही सफाई कर्मी के साथ अभद्रता की। उसके कपड़े फाड् दिए। काफी रुआब दिखा रहे थे। बाद में समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगे थे।

ये भी पढ़े : 
यूपी में पराग घी व मक्खन की दरें घटीं..तत्काल प्रभाव से लागू सस्ती दरें उपभोक्ताओं को होगा GST रिफॉर्म्स का लाभ

 

 

 

संबंधित समाचार