GST दरों में बड़ी कटौती...किसानों और आम जनता को होगा लाभ: प्रभारी मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमेठी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी दरों में कटौती के बाद नवरात्र के पहले दिन से पूरे देश में नई दरें लागू हो गई हैं। इसी को लेकर बुधवार को अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जगदीशपुर स्थित ब्लॉक सभागार में प्रेस वार्ता की।

मंत्री शर्मा ने कहा कि जीएसटी 2.0 आम जनता के लिए एक बड़ा बदलाव है। अब केवल दो स्लैब  5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था से किसानों, युवाओं, महिलाओं और हर वर्ग को सीधा फायदा होगा। साथ ही उन्होंने इसे “बचत और सरलीकरण का उत्सव” करार दिया।

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर प्रणाली को और सरल बनाना है। नई दरों के लागू होने से आम आदमी को राहत मिलेगी और व्यापार जगत को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी बल्कि उद्योग और रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी।

अमेठी के जगदीशपुर विकास खंड स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मंत्री शर्मा ने उपस्थित लोगों को जीएसटी 2.0 की विशेषताओं और इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़े : अमेठीः मालती नदी के वैकल्पिक मार्ग पर ओवरलोड ट्रक फँसा, आवागमन बाधित

 

संबंधित समाचार