प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश छह माह के लिए जिलाबदर, नजूल संपत्ति कब्जाने, डकैती समेत 21 मुकदमों में जमानत के बाद कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित पर पुलिस ने छह माह के लिए जिलाबदर की कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र में नजूल संपत्ति कब्जाने, डकैती समेत 21 मुकदमों में जमानत के बाद यह कार्रवाई हुई। अवनीश के अलावा तीन अन्य रेउना का वकील, किदवईनगर का शंकर राइडर व आयुष गुप्ता उर्फ पुच्ची भी जिलाबदर हुए हैं।   इंटररेंज रेंज गैंग (आईआर-01) के सरगना प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित समेत चार को  जिलाबदर किया गया है। कोतवाली के सिविल लाइंस स्थित नजूल की बेशकीमती जमीन मैरी एंड मैरीमैन कंपाउंड पर कब्जे के प्रयास में लेखपाल विपिन कुमार ने अवनीश दीक्षित समेत 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

जमीन के कब्जेदार रहे सैमुअल गुरुदेव सिंह ने अवनीश पर डकैती, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने 28 जुलाई 2024 को अवनीश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके बाद करीब 21 मुकदमे अवनीश के खिलाफ दर्ज हुए। बीती दो जुलाई को अवनीश को हाईकोर्ट ने जमानत मिली और जेल से छूटने के बाद उन्होंने उसी दिन शहर छोड़ दिया। अब पुलिस ने अवनीश के खिलाफ छह माह के लिए जिलाबदर की कार्रवाई की है। 

बता दें कि विकास दुबे गैंग के बाद अवनीश दीक्षित का इंटररेंज गैंग दूसरा सबसे बड़ा गिरोह घोषित किया गया था, जिसमें 26 सदस्य शामिल हैं। अवनीश के अलावा रेउना के रुपनगर निवासी वकील को तीन माह, गैर इरादतन हत्या समेत छह मुकदमो में नामजद किदवईनगर एच-ब्लॉक का शंकर उर्फ शंकर राइडर को छह माह और बंसत विहार निवासी आयुष गुप्ता उर्फ पुच्ची को छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है।

ये भी पढ़े : कानपुर में NEET की छात्रा से मोबाइल छीनने वाले शातिर गिरफ्तार, 215 CCTV कैमरे खंगालने के बाद पकड़ में आए शातिर लुटेरे

संबंधित समाचार