आज मथुरा के दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू... स्पेशल ट्रेन से करेगीं यात्रा, सुरक्षा के चलते स्कूलों में छुट्टी और  पुलिस के जवान तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मथुरा। मथुरा में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का बेहद कड़ा इंतजाम किया है। अधिकारियों ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। शहर के अधिकांश रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा मथुरा एवं वृंदावन के एक से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया की राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस के 4000 जवानों एवं अधिकारियों सहित प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की भी आठ कंपनियों (करीब 1000 जवान) को तैनात किया गया है। दिल्ली से भी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी व सुरक्षाकर्मी अपनी-अपनी भूमिका का सक्रिय रूप से निर्वहन कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक, चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी। सभी आने-जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति की यह निजी धार्मिक यात्रा होने के कारण मुख्यमंत्री के स्थान पर राज्य के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। वह सुबह वृंदावन रोड स्टेशन पर अधिकारियों के साथ स्वागत के लिए पहुंचेंगे।

ये भी पढ़े :  यूपी के ग्रेटर नोएडा में International Trade Fair-2025 आज, पीएम मोदी करेगें उद्घाटन

 

संबंधित समाचार