बरेली: कैंट में बच्चों का अश्लील वीडियो बनाया, कुकर्म की उड़ी अफवाह
बरेली,अमृत विचार। कैंट के रहने वाले दो बच्चे आपस में अश्लील हरकत करते हुए बीड़ी पी रहे थे। इसका वीडियो वहां रहने वाले एक युवक ने बना लिया। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। …
बरेली,अमृत विचार। कैंट के रहने वाले दो बच्चे आपस में अश्लील हरकत करते हुए बीड़ी पी रहे थे। इसका वीडियो वहां रहने वाले एक युवक ने बना लिया। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि कुकर्म का आरोप गलत था।
कैंट क्षेत्र के ठिरिया में रहने वाले दो छह साल के बच्चे गांव के बाहर सुनसान जगह पर दो दिन पहले बीड़ी पी रहे थे। इसके बाद कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करने लगे। इसी बीच वहां के रहने वाले युवक ने उनका वीडियो बना लिया और उनके घर पर शिकायत करने की बात कहकर वहां से भगा दिया। इसके बाद गांव में किसी ने अफवाह फैला दी कि युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया है।
इसकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जब मामले की जांच की गई तो युवक ने सारी बात पुलिस को बताकर उन्हें बच्चों का वीडियो दिखाया। शुक्रवार को बच्चों के परिजनों ने पुलिस को लिखित में दिया कि वह आरोपी युवक पर कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
“कैंट के बच्चे के साथ कुकर्म की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि बच्चे अश्लील हरकत करते हुए बीड़ी पी रहे थे। उसका वीडियो भी पुलिस को मिल गया। इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया है।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
