Moradabad : दिन में तेज धूप व उमस में निकल रहा पसीना, मौसम के रंग से विशेषज्ञ दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मौसम से रंग से विशेषज्ञ भी दंग हैं। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी लोगों को सितंबर में मई जैसी गर्मी का अहसास करा रही है। तेज धूप व उमस से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। कूलर व पंखे बेमतलब हो रहे हैं। रात में भी उमस से लोगों की नींद में खलल पड़ रही है।

इस बार मानसून सत्र में अच्छी बारिश होने के बाद उम्मीद थी कि समय से ठंड का अहसास भी होगा। लेकिन सितंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने अचानक यू टर्न ले लिया। हर दिन तापमान चढ़ने लगा। तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। दिन में धूप की तपिश मई जैसी गर्मी महसूस करा रही है। देर शाम तक सूरज की तपिश से राहत नहीं मिल रही है। पंखे की हवा के बाद भी लोग पसीना पोछते फिर रहे हैं। कूलर भी बेअसर है। 

मंगलवार के बाद बुधवार को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आगामी सोमवार तक अधिकतम तापमान ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है कि इस समय सूरज की तपिश बढ़ने से हवा में नमी नहीं है। जिससे शीतलता का अहसास मैदानी क्षेत्रों में नहीं हो रहा है। अभी कुछ दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया जा रहा है।


आगामी दिनों का अनुमानित तापमान

25 सितंबर

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
26 सितंबर
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस

27 सितंबर

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
28 सितंबर
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
29 सितंबर
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस
30 सितंबर
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें-Rampur : चौकी पर पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका

संबंधित समाचार