Haridwar News: कटारपुर में दबंगों का आतंक, सरेआम युवक को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली युवक के सिर में लगी, जिसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान अर्जुन पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोलीकांड की खबर फैलते ही गांव में दहशत और आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल के बाहर जमा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की तलाश में कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि गोलीकांड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में हरिद्वार में लगातार गोलीकांड की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः UP News: आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक, नगर निकायों में 3000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए मानक होंगे निर्धारित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव