प्रधानमंत्री ने नवरात्र के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्र के पांचवें दिन देवी दुर्गा के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भक्ति संदेश और एक वीडियो साझा किया, जिसमें सभी भक्तों के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। 

प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, "नवरात्र के पांचवें दिन, हम माँ स्कंदमाता की विशेष पूजा करते हैं। मैं उनके चरणों में नमन करता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि वे सभी भक्तों को सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें। उनकी ममता हर जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।" देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित 9 दिवसीय नवरात्र उत्सव पूरे देश में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 

ये ही पढ़े : पेटेंट और ब्रांडेड प्रोडक्ट पर ही होगा ट्रंप के 100 % टेरिफ का असर...IPA ने कहा- जेनेरिक दवाओं पर कोई असर नहीं

संबंधित समाचार