पेटेंट और ब्रांडेड प्रोडक्ट पर ही होगा ट्रंप के 100 % टेरिफ का असर...IPA ने कहा- जेनेरिक दवाओं पर कोई असर नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारतीय औषधि गठबंधन (आईपीए) ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के एक अक्टूबर से औषधियों पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लागू करने का असर केवल पेटेंट और ब्रांडेड उत्पाद पर पड़ेगा जेनेरिक दवाओं पर नहीं। आईपीए के महासचिव सुदर्शन जैन ने बयान में कहा, ‘‘यह शुल्क जेनेरिक दवाओं पर लागू नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान अमेरिका को आपूर्ति किए जाने वाले पेटेंट और ब्रांडेड उत्पादों के बारे में है। 

आईपीए 23 अग्रणी भारतीय दवा कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है जिनमें डॉ. रेड्डी, सन फार्मा, ल्यूपिन, जायडस लाइफसाइंसेज शामिल हैं। गौरतलब है कि ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा था ‘‘हम एक अक्टूबर 2025 से सभी ब्रांडेड या पेटेंटेड औषधि उत्पाद पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे, जब तक कि कोई कंपनी अमेरिका में अपना दवा विनिर्माण संयंत्र स्थापित नहीं करती।

ये भी पढ़े : Stock Market Today: ट्रंप के ब्रांडेड दवाओं पर 100% टेरिफ से शेयर बाजार में भूचाल..सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

संबंधित समाचार