अमृत-टू के तहत नगर में बिछेगी 126 किमी. सीवर लाइन, 21 वार्ड के 1.30 लाख लोगों को मिलेगा लाभ, महापौर ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। अमृत-2 योजना के तहत नगर के 21 वार्डों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके काम का उद्घाटन गुरुवार को महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार अयोध्या के विकास के लिए तत्पर है। उन्होंने सरदार भगत सिंह वार्ड की डिफेंस कॉलोनी में कार्य का आरंभ किया। उन्होंने कहा कि 21 माह के भीतर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मई 2027 तक नगर के 21 वार्डों को सीवर लाइन से जोड़ दिया जाएगा।

योजना के तहत 27,928 घरों को कनेक्शन दिया जाएगा। इससे 1.30 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि इस कार्य की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था जल निगम नगरीय को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 351.40 करोड़ रुपये 126 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ चार सीवेज पंपिंग स्टेशन का भी निर्माण होगा। कौशलपुरी,सहादतगंज, जनौरा एवं साकेतपुरी में स्थापित किए जाएंगे। पार्षद संतोष सिंह, महाप्रबंधक जलकर सौरव श्रीवास्तव, जल निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता रोहित चौरसिया भी मौजूद थे।

ये भी पढ़े : Stock Market Today: ट्रंप के ब्रांडेड दवाओं पर 100% टेरिफ से शेयर बाजार में भूचाल..सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

संबंधित समाचार