फिल्मी सितारों की रामलीला...पिता के वचनों को पूरा करने सीता के संग वन को चले श्रीराम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी अयोध्या के सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में चल रहे फिल्मी सितारों की रामलीला में बृहस्पतिवार को श्रीराम-सीता व लक्ष्मण के वन गमन और चित्रकूट में निवास की लीला का भावपूर्ण मंचन देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। शाम सात बजे प्रारंभ हुई रामलीला की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। मंचन में दिखाया गया कि अयोध्या में श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही हैं।

इसी बीच मंथरा माता कैकई को भड़काकर राजा दशरथ से भरत को राज्य सौंपने और राम को वनगमन के लिए आज्ञा देने के वचन को पूरा करने को उकसाती है। पत्नी कैकई के वचन को पूरा करने के लिए दशरथ राम को वन जाने की आज्ञा देते है। भगवान राम अपनी पत्नी सीता व भाई लक्ष्मण के साथ वनवास चले जाते हैं। 

वन में पहुंचने पर उनको निषाद राज मिलते हैं। केवट सरयू नदी पार कराते है और प्रभु श्रीराम चित्रकूट आश्रम पहुंचते हैं। इस प्रकार रामलीला मंचन संपन्न होता है। रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि आज के इस प्रसंग में राम की भूमिका वेद, लक्ष्मण की भूमिका राज मोदी ने निभाई।

ये भी पढ़े  : बुद्ध के अवशेषों को रूस ले जाने की यात्रा टली..केशव मौर्य ने साझा की जानकारी, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध फोरम का है आयोजन

संबंधित समाचार