बरेली : आजम खान की मौजूदगी से सपा को फायदा होगा : नरेश उत्तम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली पहुंचे सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले-2027 में डबल इंजन में से एक इंजन जरूर जाएगा

बरेली, अमृत विचार: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल गुरुवार को बरेली पहुंचे। वह मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बरेली जंक्शन पर उतरने के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सपा नेताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

इसके बाद वह सर्किट पहुंचे और नेताओं व कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए अभी से बूथ लेवल पर मेहनत कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की अपील की और कहा कि दलित, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के साथ नाइंसाफी हुई है। 2027 में डबल इंजन में से एक इंजन जरूर जाएगा। आजम खान से जुड़े मीडिया के सवालों पर कहा कि आजम खान पर दर्ज ज्यादातर मुकदमे राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा हैं और जेल से बाहर आना उनकी बेगुनाही का सबूत है। आजम खान पार्टी के बड़े नेता हैं, उनकी मौजूदगी से पार्टी को फायदा ही होगा। 2027 के चुनाव में भाजपा को हराने के लिए पार्टी नेतृत्व आजम खान को फिर सक्रिय राजनीति में लाने की कोशिश करेगा। रामपुर उपचुनाव में सपा की हार को लेकर कहा कि प्रशासनिक दुरुपयोग और धांधली के कारण हार हुई।

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान परेशान हैं। किसान नुकसान उठाकर कम कीमत पर अपनी फसल बेच रहा है। खाद के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं और लाठी मिल रहीं हैं। इस सरकार में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। आगामी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सपा पूरी तरह से तैयार है। जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, शुभलेश यादव, अगम मौर्य, कदीर अहमद, पंडित दीपक शर्मा, संजीव यादव, राजेश मौर्या, रविंद्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, शिव प्रताप यादव, हाजी गुड्डू, सुरेंद्र सोनकर, अशोक यादव, द्रोण कश्यप, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, सविता, नमन मिश्रा, अविनाश मिश्रा, संजीव कश्यप, असलम खान, भारती चौहान, गंगा सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार