Azamgarh News : पिता ने नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गोली मारी, इलाके के हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के लालगंज बाईपास मार्ग पर आज दोपहर में स्थित न्यू वेलकम फेमिली रेस्टोरेंट के काउंटर के पास एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि घटना में मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह (20) और पकड़ी खुर्द गांव निवासी अक्षरा सिंह (15) पुत्री नीरज सिंह, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से लालगंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अभी तक हमले के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा सकी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, कि पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को क्यों गोली मार दिया। 

संबंधित समाचार