राशिफल | 27 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज अति-आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय में अधिक बड़ा प्रयोग न करें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए।

वृष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आपको अचानक धन-लाभ हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में आप भाग लेंगे। शोध कार्य में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहने वाला है।

मिथुन

आज विरोधी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्था कम हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य सरलता से प्राप्त कर लेंगे। आपको कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

कर्क

आज तनाव का असर आपके काम पर भी पड़ सकता है, इसीलिए तनाव से बचें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। नए अनुबंध हो सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अपनी क्षमता पर अविश्वास न करें।

सिंह 

आज व्यापार में आपकी लापरवाही अत्यधिक नुकसानदेह सिद्ध होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

कन्या 

आज व्यापार में अचानक धन-लाभ हो सकता है। नौकरी में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। आपकी आय बहुत ही अच्छी रहेगी। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। करियर को लेकर शुभ-सूचना मिल सकती है।

तुला

आज लंबी दूरी की यात्रा से आपको धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। दांपत्य संबंध बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अध्ययन के प्रति रुचि लेंगे। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। व्यापार में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। आपकी दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। महिलाएं शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपदा मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु

आज अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। कानूनी मामलों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ आपको परेशानी हो सकती है। परिवार में कलह का वातावरण रहेगा।

मकर

आज नौकरी में उच्च पद मिलने की संभावना है। व्यवसाय में बड़ी साझेदारी करने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सकता है।

कुंभ

आज आप लोगों की सहायता करना चाहेंगे। संतान की उन्नति से आप प्रसन्न रहेंगे। बच्चे पढ़ाई में विशेष रुचि लेंगे। आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा।

मीन

आज आपकी योग्यता की लोग प्रशंसा करेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को नए निवेशक मिल सकते हैं। सहकर्मी आपकी अत्यधिक सहायता करेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।