गोंडा : युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज/गोंडा, अमृत विचार: क्षेत्र के टिकरी गांव में शुक्रवार को एक 30 वर्षीय युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक विकास यादव, जो अयोध्या जनपद के जनौरा का निवासी था, पिछले तीन वर्षों से अपने रिश्तेदार ग्राम प्रधान देवीप्रसाद यादव के घर टिकरी में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कोई अज्ञात व्यक्ति उसे नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर ले गया। शाम को युवक का शव गांव के झिंगुरा तालाब के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।

टिकरी गांव के प्रधान देवी प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक उनकी मौसी का बेटा था। थाना अध्यक्ष वजीरगंज यशवंत सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

संबंधित समाचार