श्री राम स्वरूप विश्वविद्यालय के कुलपति ने दिया इस्तीफा... विद्यार्थी परिषद ने कहा हटाए गए हैं विकास मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: बाराबंकी के देवा रोड स्थित श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विकास मिश्रा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। विश्वविद्यालय के चांसलर पंकज अग्रवाल का कहना है कि कुलपति ने इस्तीफा अपने निजी कारणों से दिया है।

लॉ की कथित मान्यता बगैर कोर्स जारी रखने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के धरना–प्रदर्शन और पुलिस के लाठी चार्ज के बाद चर्चा में आए श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी आ गई थी। बताया जाता है कि वह पिछले एक वर्ष से इस विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। उन्होंने पिछले वर्ष जुलाई माह में इस विश्वविद्यालय को ज्वाइन किया था। पारिवारिक कारणों से त्यागपत्र देकर वह अपने मूल तैनाती स्थल विश्वविद्यालय को चले गए हैं। उधर इस मामले में विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि भ्रष्टाचार की दीवारें दरकने लगी है, कुलपति का अचानक पद को छोड़कर जाना यह साफ दिखाता है कि विश्वविद्यालय में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। वहीं, श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के चांसलर पंकज अग्रवाल का कहना है कि नए कुलपति की तलाश के लिए जल्द ही पैनल गठित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः CM का उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन सख्त... कहा- दशहरा बुराई व आतंक के दहन का प्रतीक, एक्शन का सही समय

 

संबंधित समाचार