Bareilly : बवाल के बाद सुमैया राणा को रोका, बोलीं 'मेरी क्या खता मैं तो मुशायरे में आई हूं'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में शुक्रवार को बवाल के बाद पुलिस का पहरा था। हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच देर रात समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता और शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा को टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। 

सुमैया राणा ने जानकारी दी कि वह एक मुशायरे में शामिल होने बरेली आ रहीं थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी तकलीफ बयान की। सुमैया राणा ने कहा कि ये सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।

उनका कमिटमेंट मुशायरे के लिए था, लिहाजा वह वहां जाना चाहती थीं। मगर उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा। उनकी वजह से सुरक्षा को क्या खतरा हो सकता है जो इस तरह रोका गया। फरीदपुर टोल प्लाजा से उन्हें वापस लौटा दिया गया।

ये भी पढ़ें-Bareilly : उपद्रव के बाद आया तौकीर का बयान, मैं मौके पर जाता तो नहीं होता बवाल 

संबंधित समाचार