बरेली: सूदखोर पर सुभाषनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमृत विचार, बरेली। मकान खरीदने के नाम पर सूदखोर ने तीन लाख रुपये महिला को दिए थे। बाद में उसने मकान खरीदने से मना कर दिया और दिए हुए पैसों पर जबरन दस प्रतिशत ब्याज लगाकर वसूली करने को कहा। सूदखोर ने साढ़े तीन लाख रुपये वसूलने के बाद अब भी तीन लाख रुपये की …
अमृत विचार, बरेली। मकान खरीदने के नाम पर सूदखोर ने तीन लाख रुपये महिला को दिए थे। बाद में उसने मकान खरीदने से मना कर दिया और दिए हुए पैसों पर जबरन दस प्रतिशत ब्याज लगाकर वसूली करने को कहा। सूदखोर ने साढ़े तीन लाख रुपये वसूलने के बाद अब भी तीन लाख रुपये की और मांग की है।
सुभाषनगर तिलक कॉलोनी नाथ मंदिर के पास रहने वाली सोनिया ने बताया कि उन्होंने तीन लाख रुपये सुभाषनगर पाल कॉलोनी निवासी अतुल चतुर्वेदी से कर्जा लिये थे। जिसके एवज में अतुल ने एक एग्रीमेंट अपनी पत्नी सुनीता चतुर्वेदी के नाम पर उनके मकान के दो लाख व एक लाख रुपये अलग से स्टांप तैयार किया था। इसके बाद आरोपी अतुल चतुर्वेदी ने उनका मकान लेने से मना कर दिया और तीन लाख रुपये पर 10 प्रतिशत ब्याज पर जबरन लेना शुरू कर दिया।
इसके बाद भी जब उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये अदा कर दिये तो आरोपी अतुल चतुर्वेदी की नियत बिगड़ गई और वह तीन लाख रुपये ब्याज के रुप में और मांगने लगा। सोनिया का आरोप है कि आरोपी अतुल रकम न देने पर गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इसके साथ ही आरोपी चार पांच लड़को को दारू पिलाकर उनके घर भेज गाली गलौज कराता है। इस मामले में सुभाषनगर पुलिस ने सोनिया की ओर से आरोपी अतुल पर साहूकारी अधिनियम के साथ पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
