राशिफल | 28 सितंबर 2025 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज विचारशील लोगों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। अपनी प्रतिभा का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। आप काफी शांत मूड में रहेंगे। आर्थिक परेशानियों का हल प्राप्त होगा।

वृष

आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे। साहित्य और मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। मन में उमंग-उत्साह की भावना रहेगी।

मिथुन

आज विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। आपके विचारों की सराहना हो सकती है। कारोबार में परेशानी होने के योग बन रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। सर्दी और एलर्जी के कारण आपको कठिनाई हो सकती है।

कर्क

आज व्यापार में आपको अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाना पड़ सकता है। मीडिया का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। बच्चे पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

सिंह  

आज कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी में आ रही कठिनाई दूर होगी। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यवहारिक रहें। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही शानदार है।

कन्या

आज किसी से बहसबाजी न करें वरना आपको कठिनाई होगी। सहयोगी आपकी प्रत्येक कार्य में सहायता करेंगे। भाई-बंधुओं को कष्ट हो सकता है। प्रियजनों के साथ देवदर्शन के लिए जा सकते हैं। कुछ लोग आपसे धन उधार मांग सकते हैं।
 
तुला

आज लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। करियर को लेकर तनाव दूर होगा। पूर्व में की गई मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। अपनी पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें।

वृश्चिक

आज आपकी निष्ठा से लोग प्रेरणा लेंगे। व्यापार में काम का दबाव कम होगा। अपनी जीवनशैली में आप सुधार कर सकते हैं। जॉब में बदलाव करने के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप समय बिताएंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा।

धनु

आज दांपत्य जीवन में कलह हो सकती है। पहले दिया गया उधार आपको मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। पुराने उधार को चुकाने में मुश्किलें आएंगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। सिर में दर्द और भारीपन हो सकता है।

मकर

आज तकनीकी विषयों पर आप अपना ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करेंगे। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ

आज आय के अवसर कम हो सकते हैं। किसी बड़े प्रकल्प में धन निवेश कर रहे हैं तो सावधानी अवश्य बरतें। छात्र अपने करियर को लेकर परेशान हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। घर की कोई वस्तु खराब हो सकती है।

मीन

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बच्चों को सही मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। नए प्रकल्पों की शुरुआत न करें। बिना मांगे किसी को भी सलाह न दें। धारदार उपकरणों से चोट लगने की संभावना है, इसीलिए आपको सावधानी रखनी चाहिए।