पाकिस्तान में मारे गए 17 आतंकवादी, खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी ठिकानों पर छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के एक अभियान के दौरान 17 आतंकवादी मारे गए है। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि यह अभियान प्रांत के लक्की मरवत जिले में आतंकवादियों की कथित मौजूदगी के बाद चलाया गया। 

बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया एवं इलाके से आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ेंः TVK Vijay Rally Stampede: तमिनलाडु के करूर में मची भगदड़, 39 की मौत... कई घायल, छलका CM स्टालिन का दर्द, पुलिस ने दर्ज की FIR

संबंधित समाचार