सहारनपुर में नाबालिग से ‘दुष्कर्म’ के आरोप में मौलवी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सहारनपुरः सहारनपुर में पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) व्‍योम बिंदल ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने वेद विहार कालोनी निवासी आरोपी मौलवी अनीस को गिरफ्तार कर लिया। उन्‍होंने कहा कि आरोपी मौलवी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार किशोरी के परिजनों ने सदर बाजार थाने में वेद विहार कालोनी निवासी मौलवी अनीस के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। 

पुलिस के अनुसार अनीस पर 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस के अनुसार परिजनों को इसका पता करीब चार महीने बाद चला जिसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। बिंदल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः BCCI President: मिथुन मन्हास चुने गए बीसीसीआई के नए अध्यक्ष, महिला चयन पैनल की प्रमुख होंगी अमिता शर्मा

संबंधित समाचार