बरेली: अय्यूब खां चौराहे पर स्काईशेप में बनेंगी 150 दुकानों की मार्केट, नीचे चलेगा यातायात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अय्यूब खां चौराहा (पटेल चौक) जल्द नये लुक में दिखेगा। चौराहे के बीचोंबीच बने घेरे में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके ऊपर स्काई शेप में 150 दुकानों का मार्केट बनेगा, जो चौराहे के चारों कोने को जोड़ते हुये बनाया जाएगा। आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिये …

अमृत विचार, बरेली। अय्यूब खां चौराहा (पटेल चौक) जल्द नये लुक में दिखेगा। चौराहे के बीचोंबीच बने घेरे में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके ऊपर स्काई शेप में 150 दुकानों का मार्केट बनेगा, जो चौराहे के चारों कोने को जोड़ते हुये बनाया जाएगा। आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिये मार्केट बनाने की योजना है। इस मार्केट के नीचे यातायात भी चलेगा, जिस तरह मैट्रो ट्रेन के नीचे ट्रैफिक चलता है। उसी तरह इस स्काई शेप में बनने वाले मार्केट के नीचे भी लोगों की आवाजाही रहेगी।

यह मार्केट अय्यूब खां चौराहे से जुड़ी चारों सड़कों का काफी एरिया लेते हुये बनायी जाएगी। इसके साथ चारों सड़कों की तरफ से एस्केलेटर लगाए जाएंगे। इसके जरिये मार्केट में आने-जाने के लिये आमजन को सहूलियत मिलेगी। यहां पाथ-वे भी बनाया जाएगा, जो नगर निगम गेट के पास से बनेगा। यह पाथ-वे सभी सड़कों से इंटरकनेक्ट किया जाएगा। ताकि पाथ-वे के जरिये कोई भी व्यक्ति किसी सड़क पर आ-जा सकता है।

अय्यूब खां चौराहे से वर्तमान में चार सड़कें लिंक हैं। यहां से एक सड़क चौपुला चौराहा, दूसरी चौकी चौराहा, तीसरी नगर निगम और चौथी सड़क बड़ा हनुमान मंदिर की ओर जाती है। चौराहे के बीच में रंग बिरंगी रोशनी की व्यवस्था होगी। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद पूरे प्रोजेक्ट की कार्ययोजना बनवा रहे हैं। चौराहे का सर्वे कराया जा चुका है।

यह चौराहा बरेली स्मार्ट सिटी के एबीडी (एरिया बेस्ड डवलपमेंट) में शामिल है। मंडलायुक्त बताते हैं कि 150 दुकानों का मार्केट बनाने के लिये नगर निगम रोड पर निगम गेट तक, चौपुला रोड पर विशाल शोरूम तक, चौकी चौराहा रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा तक और हनुमान मंदिर तक का एरिया लिया जा सकता है। स्काई शेप मार्केट कितनी एरिया में बनेगी, इसका आंकलन किया जा रहा है। कार्ययोजना का ग्राफिक डिजाइन तैयार कराया जा चुका है।

इसलिए, इसका नाम पटेल चौक पड़ा

बताते हैं कि 15 अगस्त 1983 को नगर निगम की ओर से इस चौराहे पर सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित की गई थी। इसलिए अय्यूब खां चौराहे को पटेल चौराहा भी कहने लगे। हालांकि नगर निगम के रिकॉर्ड में चौराहे का नाम अय्यूब खां चौराहे के नाम से दर्ज है। शहर के बीचोंबीच होने से यह चौराहा हर बड़े आंदोलन का केंद्र रहता है।

संबंधित समाचार