बदायूं : महिला की मौत, अतिरिक्त दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बदायूं, अमृत विचार। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला की मौत हो गई। सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मायका पक्ष ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। शव के चीथड़े बाहर फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मामल की जांच शुरू कर दी है। 

मामला थाना अलापुर क्षेत्र के गांव पतसा का है। गांव निवासी दीपक चौहान की पत्नी रिंकी (28) की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। मायका पक्ष भी आ गया। ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां रिंकी के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गोसाई निवासी भाई संजीव सिंह ने बताया कि रिंकी की शादी साल 2020 में दीपक चौहान से हुई थी। 

शादी के समय भी दहेज को लेकर विवाद हुआ था। जो पूरी न करने पर ससुरालीजन रिंकी का उत्पीड़न कर रहे थे। वह रुपयों की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर वह पहुंचे तो ससुरालीजन फरार हो गए थे। मायका पक्ष ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे खेल करने का भी आरोप लगाया। पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार