Navratri 2025: संत तुलसीदास घाट पर कड़ी सुरक्षा घेरा तैयार, 7 जिलों की देवी प्रतिमाओं का होगा विसर्जन
अयोध्या, अमृत विचार।अयोध्या में पवित्र सरयू नदी के संत तुलसी दास घाट पर दशहरा पर सात जिलों की देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। क्षेत्राधिकारी आईपीएस देवेश चतुर्वेदी के मुताबिक अयोध्या के साथ गोंडा, बस्ती, महाराजगंज, दिल्ली, बलरामपुर सहित और भी कई जिलें हैं। जहां से कुछ प्रतिमाओं को लेकर भक्त अयोध्या पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 1600 से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित की गई थी। घाट पर सुरक्षा बल के साथ सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इस पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी। कहा कि मूर्ति विसर्जित करने के लिए गहरे पानी में जाने पर प्रतिबंध है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति अयोध्या धाम के अध्यक्ष रमापति पांडे ने बताया कि इस वर्ष भी विशेष तैयारी की जा रही हैं।
