गोंडा : 336 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे गोनार्द स्वच्छता मार्ट, 48 ग्राम पंचायतों में किया गया भूमि पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। ग्राम पंचायतों को समृद्ध बनाने के लिए जिले की 336 ग्राम पंचायतों में गोनार्द स्वच्छता मार्ट बनाए जाएंगे। प्रत्येक विकासखण्ड से 21-21 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के आस-पास/बगल में गोनार्द स्वच्छता मार्ट प्रतिष्ठान के निर्माण का चयन किया गया है। 

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्ग ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालय के शत-प्रतिशत संचालन के लिये नामित समूह के सदस्य (केयर टेकर) की सामाजिक व स्वाभिमान की रक्षा एवं आर्थिक सबलता के लिए प्रथम फेज में प्रत्येक विकास खण्ड से 21-21 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के आस-पास/बगल "गोनार्द स्वच्छता मार्ट" के नाम से एक प्रतिष्ठान का निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। 

इस मार्ट में  महिलाओं को प्रतिष्ठान के माध्यम से कम दर पर सेनेट्री पैड की उपलब्धता एवं ग्रामवासियों को समूह से उत्पादित कम दर में दैनिक घरेलू उपयोगी स्वच्छता सामग्री आदि की बिक्री होगी। संचालन सामुदायिक शौचालय के सदस्य (केयर टेकर) द्वारा किया जायेगा। 

जिसका मुख्य उदद्देश्य सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर को बैठने के लिये एक स्थान के साथ-साथ "गोनार्द स्वच्छता मार्ट" का संचालित कराया जाना है, जिससे ग्राम पंचायत के आय में वृद्धि होगी। अब तक 48 ग्राम पंचायतों में "गोनार्द स्वच्छता मार्ट" निर्माण हेतु भूमि पूजन हो गया है। महानवमी एवं विजय दशमी के दिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भूमि पूजन किया जायेगा।

संबंधित समाचार