UP : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव समेत कई कांग्रेसियों को किया गया नजरबंद
रामपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर बरेली में शुक्रवार को हुई घटना की जानकारी करने के लिए कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बरेली जाना था।
बरेली में पुलिस उप-महानिरीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करना थी, लेकिन पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर, जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित को देर रात पुलिस द्वारा उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष बाकर खां रवि टंडन, गुरबाज सिंह, अर्सलान खां, अजीब सिंह, कपिल चौधरी, शारिब खां, जयदीप, फरीद खां, आमिर, नोमान, मुमताज खां, यासिर शाह खां, असलम, जावेद, शाहबेज खां, आशुतोष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
पूर्व विधायक को पुलिस ने किया नजरबंद
रामपुर, अमृत विचार : पुलिस ने पूर्व विधायक अफरोज अली खां समेत कांग्रेसियों को मंगलवार रात से शाम 4 बजे तक घर में नजरबंद कर दिया। पूर्व विधायक ने बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें उनके घर पर बुधवार शाम 4 बजे तक नजरबंद कर दिया था। कहा कि मुसलमानों को टारगेट करके उन पर एक्शन लिया जा रहा है, हमारे लिए कानून दूसरा होगा। दूसरों के लिए कानून दूसरा होगा। हम तो गांधी की विचारधारा के लोग हैं हमारा एजेंडा नफरत नहीं हो सकता, हमारा एजेंडा मोहब्बत फैलाना है। पूर्व विधायक को नजरबन्द करने की सूचना पर पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, आरिफ अल्वी, मनी कपूर, अकरम सुल्तान, सैय्यद विक्की मियां, रामगोपाल सैनी आदि भी उनके आवास पर पहुंचे।
