लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर एडिट कर वायरल करने पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगाही , अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को एडिट कर इंस्टाग्राम स्टेट्स पर पोस्ट करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। जिसे हिंदुत्व टीम नाम के एक यूजर ने एक्स पर साझा कर कार्रवाई की मांग की। हरकत में आई थाना सिंगाही पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

थाना व कस्बा सिंगाही निवासी समीर पुत्र समी खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट की हुई तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर डाली थी। इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हिंदुत्व नामक एक्स यूजर ने उसका स्क्रीनशॉट लिया और मुख्यमंत्री, डीजीपी, यूपी पुलिस आदि को टैग करते हुए उसे प्लेटफॉर्म पर साझा कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 एसओ अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान समीर पुत्र समी खान निवासी कस्बा सिंगाही के रूप में हुई है। उसके गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 353(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का चालान भेजा गया है।

संबंधित समाचार