Share Market Open: गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, जानें क्या है निफ्टी से लेकर बीएसई का हाल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 299.17 अंक टूटकर 80,684.14 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 202.48 अंक (0.25 प्रतिशत) नीचे 80,780.83 अंक पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 76.75 अंक गिरकर 24,759.55 अंक पर खुला। 

खबर लिखे जाते यह 54.85 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,781.45 अंक पर था। रियलिटी, एफएमसीजी, वित्त और आईटी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली ज्यादा रही जबकि धातु, सार्वजनिक बैंक और फार्मा शेयरों में निवेशकों ने लिवाली की। 

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लुढ़क गये। वहीं, एक्सिस बैंक टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और एलएडंटी के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः लद्दाख हिंसा: वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची उनकी पत्नी, गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी

संबंधित समाचार