गोंडा: चुनावी रंजिश के चलते महिला प्रधान के पति पर हमला, सात लोगों पर मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। गोंडा जिले में चुनावी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार देर रात महिला प्रधान के पति अमर सिंह और दो अन्य पर हमला किया गया जिसमें वे घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से किए गए हमले में उनके दो सहयोगी सत्यम सिंह और कृष्णपाल सिंह भी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले के मामले में गांव के ही विश्वजीत उर्फ सूरज सिंह, कपिल सिंह, शिवशंकर सिंह, शिवम सिंह, पूर्व प्रधान विनय सिंह, राजन सिंह और बलवंत को नामजद किया गया है। 

थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया कि हमलावर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार