कानपुर: ट्रेनों में बेवजह चेन पुलिंग करने वाले 3228 यात्रियों को जेल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर समेत प्रयागराज मंडल की ट्रेनों में बेवजह चेनपुलिंग करने वाले कुल 3228 यात्रियों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेजा गया। इन आंकड़ों में कानपुर की संख्या 443 यात्रियों की है। उत्तर मध्य जोन के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि अनावश्यक रुप से ट्रेनों में चेनपुलिंग करने वालों के विरुद्ध रेल प्रशासन निरंतर अभियान चला रहा है और दोषियों पर सख्त कार्यवाही भी हो रही है। अ

नावश्यक चेन पुलिंग न केवल गाड़ियों की समयबद्धता को प्रभावित करती है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से खतरे में डालती है। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप अप्रैल 2025 से सितम्बर 2025 तक 3228 यात्रियों को अनावश्यक अलार्म चेनपुलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।

चेनपुलिंग करने वालों की स्थिति 
॰ अप्रैल 2025 : 423 लोग गिरफ्तार
॰ मई 2025 : 599 लोग गिरफ्तार
॰ जून 2025 : 617 लोग गिरफ्तार
॰ जुलाई 2025 : 579 लोग गिरफ्तार
॰ अगस्त 2025 : 526 लोग गिरफ्तार
॰ सितम्बर 2025 : 484 लोग गिरफ्तार

स्टेशन-वार प्रमुख गिरफ्तारियां 
कानपुर सेंट्रल – 443
फतेहपुर – 205
फफूंद – 86
प्रयागराज जंक्शन – 195
प्रयागराज छिवकी – 62
नैनी जंक्शन – 175
सूबेदारगंज – 119
मिर्जापुर – 142
चुनार – 63
इटावा – 201
टूंडला जंक्शन – 265
खुर्जा जंक्शन – 71
शिकोहाबाद – 102
अलीगढ़ जंक्शन – 212

संबंधित समाचार