डीएम की बड़ी कार्रवाई : सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 3 आतिशबाजी लाइसेंस निरस्त
अमेठी, अमृत विचार। दीपावली से पहले सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले आतिशबाजी लाइसेंस धारकों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला मजिस्ट्रेट डीएम संजय चौहान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आतिशबाजी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। यह कार्रवाई संबंधित एसडीएम और सीओ की रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें लाइसेंस धारकों को सुनवाई का अवसर देने के बाद गुण-दोष के आधार पर अंतिम फैसला लिया गया।
डीएम की यह सख्ती दर्शाती है कि जिला प्रशासन दीपावली पर्व को सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए कोई ढील नहीं बरतना चाहता। इन तीन लाइसेंस धारकों पर गिरी गाज नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा मानदंडों की उपेक्षा के चलते जिन तीन लोगों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उनके नाम और पते निम्नलिखित हैं:
- चाँद बाबू पुत्र अब्दुल लतीफ, निवासी राजगढ़, थाना गौरीगंज
- मोहम्मद अख्तर पुत्र स्व. रमजान, निवासी कस्थुनी पश्चिम, थाना मुसाफिरखाना
- मो. शमीम पुत्र बफाती, निवासी तिलोई, थाना मोहनगंज
अन्य लाइसेंसों की भी होगी जांच
डीएम संजय चौहान ने जिले में पटाखों की बिक्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए आगे भी सख्ती जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य वैध आतिशबाजी अनुज्ञप्तिधारकों लाइसेंस धारकों के विक्रय स्थलों की भी विस्तृत जांच कराई जाएगी।
इसके लिए उपजिला मजिस्ट्रेट एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारियों सीओ को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दीपावली के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन हो।
