5 अक्टूबरः आज के दिन ही एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का हुआ था निधन

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 

1302: बैजेंटाइन साम्राज्य तथा वेनिस गणराज्य के बीच शांति समझौता हुआ। 

1524: भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरांगना रानियों में से एक रानी दुर्गावती का जन्म हुआ। 

1676: ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला। बंबई में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई। 

1789: फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने वर्साय तक मार्च किया। 

1793: फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ। 

1796: स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 

1805: लॉर्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन। 

1813: थेम्स की लड़ाई (जो अब कनाडा का ओंटारियो है) में अमेरिका के सैनिकों ने ब्रिटिश सेना को मात दी। ब्रिटिश सेना में तकरीबन 1000 भारतीय सैनिक थे। 

1864: कलकत्ता (अब कोलकाता) में आए विनाशकारी चक्रवात में शहर का बड़ा हिस्सा तबाह। भूकंप में तकरीबन 60 हजार लोगों की मौत हुई।

1864: सिनेमेटोग्राफर का पेटेंट कराने वाले लुइस ज्यां ल्यूमियर का जन्म हुआ। 

1880: अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वाइंट पेन का पेटेंट कराया। 

1910: पुर्तगाल में राजशाही खत्म हो गई और गणतंत्र की स्थापना हुई। 

1915: बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया। 

1944: फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला। 

1975 : इंग्लैंड के बर्कशायर में केट विंस्लेट का जन्म। कई फिल्मों में महिलाओं के अलहदा किरदारों को अपने अभिनय से अमर बनाने वाली केट को फिल्म टाइटैनिक में उनकी भूमिका के लिए दुनियाभर में सराहा गया।
 
1988: ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी। 

1989: मीरा साहिब बीवी 1989 में उच्चतम न्यायालय की भारत की पहली महिला न्यायाधीश बनी। 

1989: तिब्बत के 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला। 

1991: इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक और देश की पत्रकारिता के स्तंभ माने जाने वाले रामनाथ गोयनका का निधन। उन्हें प्रेस की स्वतंत्रता का मुखर पैरोकार माना जाता है। 

2011 : एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन। अमेरिका के इस करिश्माई व्यक्ति ने आईफोन, आईपॉड, आईपैड और मैक जैसे प्रोडक्ट्स के जरिए दुनियाभर में नवाचार के लिए प्रसिद्धि पायी। 

2021 : स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन (89) और जॉर्जियो पारिसी को भौतकी के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

संबंधित समाचार