Stock Market Today: बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, शुरुआती तेजी के बीच हरे निशान पर सेंसेक्स और निफ्टी 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी और आईटी, फार्मा और धातु जैसे सेक्टर में लिवाली का जोर रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 27.24 अंक नीचे 81,899.51 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 157.40 अंक (0.19 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 82,084.15 अंक पर था। 

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 28.55 अंक की गिरावट में 25,079.75 अंक पर खुलने के बाद बढ़त में रहा। खबर लिखे जाते समय यह भी 49 अंक यानी 0.20 फीसदी ऊपर 25,157.30 अंक पर था। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, निजी बैंक, आईटी, धातु और फार्मा समूहों के शेयरों में लिवाली अधिक रही।

वहीं, ऑटो, एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंक और रियलिटी समूहों में निवेशकों ने बिकवाली की। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, टाइटन, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त में चल रहे थे। टाटा मोटर्स, एचयूएल और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट थी। 

ये भी पढ़े : 

Stock Market Today: US शटडाउन और RBI MPC से बाजार में तेजी, बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी 

संबंधित समाचार