कांशीराम के 19वें परिनिर्वाण दिवस पर कई आयोजन, कल बदली रहेगी राजधानी की यातायात व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांशीराम का 19वां परिनिर्वाण दिवस गुरुवार 9 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन कांशीराम स्मारक स्थल बंगला बाजार चौराहा, पुराना जेल रोड पर सुबह श्रद्धासुमन अर्पित करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए राजधानी की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी मंगलवार देर शाम को डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने दी। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी। इस दौरान एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन को प्रतिबंधित मार्ग से जाने की अनुमति होगी। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर सूचना देनी होगी।

यहां रहेगी रोक:

- कानपुर मार्ग, आलमबाग, पारा से बाराबिरवा चौराहा, गीतापल्ली मोड़, बंगला बाजार चौराहा की तरफ।

- बगलाबाजार पुल चौराहा से गीतापल्ली मोड़, काशीराम स्मारक स्थल, पकरी पुल चौराहा, बाराबिरवा चौराहा की तरफ।

- चारबाग/केकेसी की तरफ से कुँवर जगदीश चौराहा से जेल हाउस चौराहा, बगलाबाजार चौराहा की तरफ।

- गोमतीनगर, हजरतगंज से अमौसी एयरपोर्ट, कानपुर रोड से कुंवर करियप्पा चौराहा से कुंवर जगदीश चौराहा, जेल हाउस चौराहा, काशीराम स्मारक स्थल की तरफ।

- फतेह अली तालाब चौराहा से जेल हाउस चौराहा, बंगला बाजार चौराहा की तरफ।

- रायबरेली मार्ग से तेलीबाग पुल चौराहा व बगलाबाजार पुल चौराहा की तरफ।

- सुभानीखेड़ा चौराहा, गन्ना अनुसंधान तिराहा से एसीपी कैंट कार्यालय मोड़ की तरफ।

यहां से जाएं:

- ये वाहन बोद्ध बिहार (बदनाम लडडू) मार्ग व आलमबाग चौराहा, टेढी पुलिया आलमबाग चौराहा, पिकेडली तिराहा होते हुए।

- ये वाहन बंगलाबाजार पुल पारकर बौद्धबिहार मार्ग, बंगलाबाजार पुलिस चौकी तिराहा, किला चौराहा, जेल हाउस चौराहा, फतेहअली तालाब तिराहा होकर।

- ये वाहन फतेहअली तलाब, आलमबाग अथवा छप्पन चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर।

- ये वाहन करियप्पा चौराहा से तेलीबाग चौराहा, उतरेठिया चौराहा, शहीद पथ होकर।

- ये वाहन आलमबाग टेढ़ीपुलिया अथवा कुँवर जगदीश चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर।

- ये वाहन तेलीबाग बाजार, सुभानीखेड़ा चौराहा, करियप्पा चौराहा होकर।

- ये वाहन तेलीबाग बाजार, तेलीबाग चौराहा अथवा करियप्पा चौराहा होकर।

ये भी पढ़े : 

दिवाली पर अयोध्यावासियों को सौगात...दीपोत्सव से पहले पर्यटकों के लिए यह तैयार हो रहा तपोवन पार्क

 

 

 

संबंधित समाचार