कानपुर : फंदे से लटकता मिला महिला का शव, पिता ने दामाद लगाया हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर में महिला ने मायकेवालों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपनी जान का खतरा बताया और उसके 19वें दिन फंदे पर उसका शव लटका मिला। आरोप है कि ससुरालियों ने उन्हें मौत की खबर भी नहीं दी। हालचाल लेने के लिए बार-बार फोन मिलाने पर पति ने बात भी नहीं कराई।

पिता ने कहा कि बेटी से आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। बिधनू के गुरु का पुरवा निवासी शिव गोपाल ने बताया कि 36 वर्षीय बेटी रक्षा देवी उर्फ गुड्डन की शादी कल्याणपुर के गूबा गार्डन न्यू अशोकनगर के उमाकांत उर्फ राजू से की थी। गुड्डन के एक बेटा नमन है, जो इंटरमीडिएट का चुका है।

उन्होंने बताया कि दामाद कुछ नहीं करता है, बेटी कल्याणपुर स्थित नर्सिंगहोम में काम करती थी। राजू की हरकतों व आए दिन कलह की जानकारी होने के कारण सोमवार शाम उनकी भाभी शारदा ने गुड्डन से बात करने के लिए फोन किया तो उनकी बात नहीं कराई गई। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से शाम तक कॉल करते रहे, लेकिन उठा नहीं। शाम को पड़ोसियों ने बताया कि गुड्डन ने जहर खा लिया है। जब वह लोग पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटका पाया।

cats

पिता का आरोप है कि दामाद मामूली बातों पर बेटी से अक्सर मारपीट करता था। आए दिन की पिटाई से तंग आकर वह एक माह पहले बिना किसी मथुरा चली गई थी। काफी समझाने के बाद लौटी थी। मृतका की ताई शारदा ने बताया कि 19 सितंबर को उसने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज किया था। जिसमें लिखा बड़ी मम्मी मेरी जान को खतरा है।

पूछने पर उसने मारपीट, कलह की जानकारी दी। परिजनों ने पति पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जांच कर शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। 

रुपये का तगादा करने पर मारपीट करता पति 

ताई शारदा ने बताया कि राजू ने गुड्डन से डेढ़ लाख रुपया अपने दोस्त को दिलाया था। वह बार-बार अपने दोस्त से पैसा मांगने को कहती तो राजू उससे मारपीट करता। आरोप है कि अरविंद आएदिन गुड्डन को शराब पिलाता था। वह कुछ पैसे लेकर भी शराब पी गया था। यही कारण है कि तगादा करने पर वह उसे पीटता था। शारदा ने राजू पर हत्या का आरोप लगाया है।

संबंधित समाचार