ट्रक ने ई रिक्शा को मारी टक्कर... दो सगी बहनों की मौत, सुल्तानपुर में विसर्जन से घर लौट रहे थे श्रद्धालु
सुलतानपुर, अमृतविचार। अयोध्या प्रयागराज हाईवे बाईपास पर बुधवार देर रात एक ट्रक ने विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं से को रौंद दिया। इस हादसे में दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। देहात कोतवाली क्षेत्र के कमनगढ़ गांव स्थित बाईपास पर बुधवार रात लगभग दो बजे ई-रिक्शा सवार श्रद्धालु विसर्जन शोभायात्रा से अपने घर लौट रहे थे।
ई-रिक्शा से उतरकर सभी श्रद्धालु सड़क पार कर रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की जानकारी से चारों तरफ हाहाकार मच गया और लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान ओदरा गांव निवासी 17 वर्षीय सीमा और 10 वर्षीय रीमा, पुत्री रामकरन निषाद के रूप में किया।
वही घायलों में चालक 35 वर्षीय मंजीत, 20 वर्षीय रेखा पुत्री बाबूलाल निषाद, 18 वर्षीय कुलदीप पुत्र सोहनलाल निषाद और 14 वर्षीय रिंकू पुत्र कन्नू निषाद, 10 वर्षीय अंजली निषाद, 14 वर्षीय अंतिमा निषाद, 12 वर्षीय संजनी निषाद, 35 वर्षीय सावित्री निषाद शामिल हैं। ये सभी ओदरा गांव, कोतवाली देहात के निवासी हैं।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है। देहात कोतवाल अखंडदेव ने घटना की पुष्टि की है।
ये भी पढ़े :
गठबंधन पर बसपा को नुकसान... मायावती का बड़ा ऐलान, 'अपने बलबूते पर लड़ेंगे UP का अगला विधानसभा चुनाव'
