Bareilly : स्नेहा के सिर सजा मेला क्वीन का खिताब, अभिनेता मुकेश जे भारती व निर्माता मंजू भारती ने पहनाया ताज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वाल्मीकि सद्भावना मेले के तीसरे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने किया। बुधवार को अतिथियों ने मेला मैदान स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। मेला क्वीन स्नेहा और फेस इन क्राउड नेहा चुनी गईं। सास- बहू प्रतियोगिता में शोभा व प्रीति विजेता रहीं। अभिनेता मुकेश जे भारती और निर्माता मंजू भारती ने मेला क्वीन के सर ताज पहनाया।

manju

नगर आयुक्त ने कहा कि वाल्मीकि सद्भावना मेला अपने आप में समाज को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास है, जिसे आयोजक समिति पूरी निष्ठा से कर रही है। विशिष्ट अतिथियों ने तीन दिन तक चलने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में यश, बालिका वर्ग में कोमल और 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विवान सक्सेना और बालिका वर्ग में पूजा को पुरस्कार दिया गया। निबंध में उन्नति, शतरंज में मयंक रत्नाकर, कैरम में अभय तिवारी और श्रेष्ठ कविता सुनाने वालों में संयुक्त रूप से महक, आर्यन को विजयी घोषित कर पुरस्कार दिया गया।

रात में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवि एवं कवयित्रियों ने अपने काव्य के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। दिल्ली से आए डांस ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्थानीय प्रतिभाओं ने मेले के मंच से अपनी गीत, संगीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। रामायण काव्यपाठ का समापन हवन के साथ बाबा ब्रह्मदास ने किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता निरुपमा अग्रवाल और संचालन रोहित राकेश ने किया। विशिष्ट अतिथि सदस्य महिला आयोग, गुलशन आनंद मौजूद रहे। मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल, दक्ष शर्मा पाराशर, राजेंद्र गुप्ता, आकाश पुष्कर, योगेश बंटी, सुनील दत्त, रुपेश थपलियाल, राकेश थपलियाल, बंटी सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। अभिनेता मुकेश जे भारती और मंजू भारती को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार