रामपुर : बिना पंजीकरण अस्पताल संचालन पर तीन डॉक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। अस्पताल के बिना रजिस्ट्रेशन के मरीजों का ऑपरेशन करने में तीन डॉक्टर फंस गए हैं। आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनो डॉक्टरों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वंदना रानी ने टीम के साथ प्रानपुर रोड के फूलों वाली बगिया स्थित भारत हास्पिटल पहुंची। जहां चिकित्सक डॉ. अजनी पांडे बीएएमएस बिना पंजीकरण के अवैध रूप से मरीजों की सर्जरी कर रही थी। मरीज प्रेमवती का पथरी का ऑपरेशन किया गया था। यह डॉक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।
उसके बाद दूसरे अस्पताल फलक हास्पिटल को चेक किया था। जिसका पंजीकरण सीएमओ कार्यालय में पाया गया, लेकिन कोई एलोपैथिक डॉक्टर मौजूद नहीं था। उनकी आड़ में डॉ. तैयब एवं फरहाना परवीन मरीजों की डिलीवरी एवं चिकित्सा कार्य करते पाए गए थे। जिसके बाद डॉ. फरहाना परवीन पाशा,डॉ. तैयब अली,डॉ.अंजनी पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
