कानपुर: शातिर लुटेरों को साढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साढ़। पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में साढ़ पुलिस को सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगोपाल के पुत्र निगम उम्र 15 वर्ष जहानाबाद फतेहपुर निवासी वा लाल बहादुर के पुत्र कुलदीप कुशवाहा उम्र 19 वर्ष शातिर अपराधी हैं। इतनी कम उम्र में ही इन दोनों …

साढ़। पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में साढ़ पुलिस को सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगोपाल के पुत्र निगम उम्र 15 वर्ष जहानाबाद फतेहपुर निवासी वा लाल बहादुर के पुत्र कुलदीप कुशवाहा उम्र 19 वर्ष शातिर अपराधी हैं। इतनी कम उम्र में ही इन दोनों ने चोरी और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस को काफी समय से इन लोगों की तलाश थी।

मुखबिर की सूचना पर साढ़ थाना प्राभारी अमित तोमर ने अपनी टीम में उप निरीक्षक अभिनव चौधरी वा उप निरीक्षक राज कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करके कुढ़नी मोड़ पहुचें। अपराधियो ने जैसे ही पुलिस को देखा तो भागने लगे लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों के कब्जे से पुलिस को मोटरसाइकिल और काफी मात्रा में मोबाइल फोन मिले हैं।

संबंधित समाचार