आज का राशिफल | 11 अक्टूबर 2025
मेष
आज महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें। रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है। आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। माता की सेहत की चिंता हो सकती है।
वृष
आज समाज में आपके अधिकार बढ़ेंगे। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन
आज आपके भीतर निर्भीकता का भाव रहेगा। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। व्यवसाय में गतिशीलता कम हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आप दूसरों की सेवा में मन लगाएंगे।
कर्क
आज आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। अटके हुए कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। पुराने संपर्कों का लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।
सिंह
आज आपको पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आवश्यक कार्य समय से पूर्ण हो जाएंगे। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आप किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय ले सकते हैं।
कन्या
आज पुराना लोन चुकाने में सफलता मिलेगी। बिना मांगे किसी को राय न दें। परिजन आपके विचारों और भावों को अत्यधिक महत्व देंगे। आपका दृष्टिकोण अत्यंत सकारात्मक रहेगा। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी।
तुला
आज दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। मानसिक उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। अधिक शारीरिक श्रम के कारण पैरों में दर्द हो सकता है। घर में अकेलापन और बोरियत महसूस करेंगे। ठंडे खाद्यपदार्थों से बचे और पानी भरपूर पिएं।
वृश्चिक
आज का दिन कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ की संभावनाएं निर्मित करेगा। आपके ऊपर काम का दबाव कम रहेगा। आपके सभी कार्य सफल होंगे। व्यवसाय में आपको नया प्रयोग करना चाहिए। संतान के प्रति विश्वास बनाये रखें।
धनु
आज बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। म्यूचुअल फंड या किसी पॉलिसी में निवेश से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में आपको उत्तम लाभ मिलेगा। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे।
मकर
आज आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नए व्यवसाय में आपका मन लगेगा। विद्यार्थियों को तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। सोशल मीडिया पर अत्यंत सक्रिय रहेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।
कुंभ
आज व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। धार्मिक अनुष्ठानों में आप विशेष रुचि लेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। जिन लोगों पर आप आंख-मूंदकर भरोसा करते हैं, संभव है वही आपको धोखा दे दें।
मीन
आज विद्वान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। युवाओं को नए करियर के अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को उच्च पद मिल सकता है। अपने मन की करें दूसरों से अधिक सलाह न लें।
