बाराबंकी : पुण्यतिथि पर सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेता जी को याद किया।

उन्होंने कहा कि नेताजी ने हर वर्ग, जाति और धर्म के गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के लिए काम किया और उनकी नीतियां आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत का संकल्प लेने को भी कहा। 

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक धर्मराज सिंह, सरवर अली खान, रामगोपाल रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, सुरेश चंद्र गौतम, दानिश सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान और जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा बबलू सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिले के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

cats

2027 में जीत का संकल्प

मसौली : मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि शुक्रवार को मसौली में सपा नेता शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सपा विधायक राम गोपाल रावत ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में हर जाति, धर्म और वर्ग के लिए काम किया। उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

इस मौके पर सपा नेता वीरेंद्र विक्रम सिंह दद्दू, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, प्रेम किशोर उर्फ पप्पू वर्मा, मित्तल प्रधान, छोटेलाल वर्मा, अली असगर, साबिर भाई, हाफिज आसिफ अली, सोनू रावत, अनवर कुरैशी, हाफिज बदरुद्दीन, रिषभ गुप्ता, विक्रम यादव सहित कई लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात