बाराबंकी देवा मेला : घोड़ा बाजार में ठेकेदारों की मनमानी चरम पर, खुलेआम हो रही अवैध वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी से शिकायत कर दो, फर्क नहीं पड़ता, ठेकेदारों का दबंगई भरा बयान

देवा/ बाराबंकी, अमृत विचार। देवा मेला के घोड़ा बाजार में ठेकेदारों की मनमानी अब बेकाबू होती जा रही है। अवैध वसूली और बदइंतजामी से नाराज़ व्यापारी खुलकर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार अब खुलेआम कह रहे हैं कि जिलाधिकारी से शिकायत कर दो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बयान न सिर्फ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि मेले में चल रही ठेकेदारी व्यवस्था की पोल भी खोलता है।

शुक्रवार को जब अमृत विचार की टीम मौके पर पहुंची, तो घोड़ा व्यापारियों में भारी असंतोष देखा गया। हाथरस से आए व्यापारी आसिफ ने बताया कि उनके सेक्टर में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें रात में घोर अंधेरे में रहना पड़ता है।

इससे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है, लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं है। व्यापारियों ने बताया कि प्रत्येक घोड़े के नाम पर 1000 रुपये और टोकन शुल्क के नाम पर 200 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं, यानी कुल 1200 रुपये प्रति घोड़ा की जबरन वसूली की जा रही है।

हाथरस के ही व्यापारी आरिफ ने जब इस अनियमितता पर आपत्ति जताई तो उन्हें ठेकेदारों की धमकी मिली कि जिलाधिकारी से शिकायत कर दो, हमें फर्क नहीं पड़ता।” यह रवैया साफ तौर पर दर्शाता है कि ठेकेदारों को प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है।

व्यापारियों का आरोप है कि देवा मेला प्रदर्शनी समिति द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शुल्क दरों को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है, फिर भी ठेकेदार खुलेआम इन आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं और अधिकारियों की आंखों के सामने अवैध वसूली जारी है। हालांकि एडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म