Moradabad: इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज से टूटी शादी, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता थाना क्षेत्र में ही तय किया था। पिता का आरोप है कि उनके होने वाले दामाद के मोबाइल पर इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। 

इससे दोनों परिवारों के बीच गलतफहमी पैदा हो गई और रिश्ता टूट गया। पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उक्त फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर यह संदेश भेजे और उन्हें वायरल भी किया। इससे उनकी बेटी की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

संबंधित समाचार