कानपुर : जेपी नारायण ने आईएमए की छत से युवाओं को किया था संबोधत
कानपुर, अमृत विचार। नवीन मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी के नगर और ग्रामीण कार्यालय में शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सपा पदाधिकारियों, कार्यताओं व नेताओं ने जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प व माला अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।
नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने अमेरिका कैलीफोर्निया से शिक्षा प्राप्त कर समाजवादी मिशन व आजादी की लड़ाई में आगे आए थे। अंग्रेजों ने उन्हें कई बार लंबे समय तक जेल में बंद रखकर यातनाएं देकर प्रताड़ित किया, लेकिन उन्होंने काफी हार नहीं मानी और आजादी के लिए संघर्ष करते रहे।
बिहार के बाद जेपी नारायन ने सन् 1974 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की छत से लाखों नवजवानों को संबोधित किया था। तब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से लेकर परेड व नवीन मार्केट चौराहे तक काफी भीड़ थी।
ग्रामीण ग्रामीण के उपाध्यक्ष मगन सिंह भदोरिया ने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व मंहगाई आज के बड़े मुद्दे है। यह सरकार निरंकुश है। 2027 में जनता इन्हीं मुद्दों पर सरकार के खिलाफ अपना जनादेश देगी और पीडीए की सरकार बनाएगी।
सपा पदाधिकारियों के मुताबिक संपूर्ण क्रांति आंदोलन की कड़ी में उन्होंने जाति भेद मिटाने के लिए छह सितंबर 1974 को जनेऊ तोड़ों आंदोलन शुरू किया था। तब उनके साथ लगभग 10 हजार लोगों ने अपना जनेऊ तोड़कर यह संकल्प लिया था कि वे जाति प्रथा को नहीं मानेंगे।
इस दौरान प्रदेश सचिव केके शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव] महासचिव संजय सिंह बंटी, रजत मिश्रा, अर्पित त्रिवेदी, दीपक खोटे, शादाब आलम और ग्रामीण कार्यालय में हरि कुश्वहा, प्रवक्ता नसीम रजा, एडवोकेट सोमेंद्र शर्मा, अनिल सोनकर, विनय कोरी, मनोज शुक्ला, रितेश सोनकर, वीर पाल यादव समेत आदि लोग रहे।
