Moradabad : तीसरी रखने पर डॉक्टर साहब की पहली दो पत्नियों ने किया ये काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छजलैट, अमृत विचार। दो पत्नियां होने के बावजूद एक डॉक्टर ने तीसरी महिला रख ली है। दोनों महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

फातमा शबनम की शादी 21 वर्ष पूर्व कैंच की पुलिया के पास एक डॉक्टर से हुई थी। जिससे दो पुत्री हुईं। शादी के बाद से ही डॉक्टर पत्नी से मारपीट व घर से भगाता चला आ रहा है। 13 वर्ष पूर्व डॉक्टर ने शमा से शादी कर ली। उसकी भी एक 9 वर्षीया पुत्री है। 

दो पत्नियों के बावजूद अब आरोपी ने ऊमरी निवासी एक विवाहित महिला को साथ में रख रखा है। दोनों पत्नियों ने थाने में तहरीर देकर अपने व बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर चिकित्सा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार