EO का प्रयास लाया रंग... विकास और स्वच्छता अभियान से संवर रहा रायबरेली, स्वच्छता की रैंकिंग पहले से बेहतर
रायबरेली, अमृत विचार। स्वच्छ भारत अभियान का असर अब जिले में दिखने लगा है। खासतौर पर शहर क्षेत्र में विकास के साथ ही स्वच्छता पर लगातार जोर दिया जा रहा है। अभी तक जहां कर्मचारियों के भरोसे सफाई व्यवस्था थी। वही अब मशीनरी यानी मशीन के साथ रोबोट का सहारा लिया जा रहा है। यह सब कहीं न कहीं डीएम हर्षिता माथुर के नेतृत्व और अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह की मेहनत से संभव हो पा रहा है। हाल ही में स्वच्छता को लेकर जारी रैंकिंग में पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर रही है।
अगर हम बात विकास कार्यों की करें तो शहर के सभी चौराहों की दशा बदल चुकी है। रात में रंग बिरंगी और तिरंगे की लाइटों से सड़क, ओवरब्रिज और चौराहे जगमगा रहे हैं। सबसे अहम बात इन चौराहों में भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर लगातार बैक टू बैक ईओ नगर में न सिर्फ ज्योति से ज्योति जगा रहे हैं, बल्कि वह प्रेम की गंगा बहाकर नगर वासियों में लोकप्रिय भी बनते जा रहे हैं।
शासन में तेजतर्रार अफसर की छवि रखने वाले ईओ स्वर्ण सिंह शासन की प्राथमिकता को मन में दृढ संकल्प लेकर निरंतरता पूर्वक नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों को सौंदर्य व सुसज्जित कर रहे हैं। इतना ही नहीं रात में सफाई कर्मचारियों की फौज लगाकर गंदी पड़ी शहर की गलियों व सड़कों को प्रयोग लायक बना दिया है। उनका यह कारवां अभी भी बदस्तूर जारी है, जिसका जीता जागता साक्षात प्रमाण रात में रंग बिरंगी झालरों, लाइटों से भव्यता प्रदान करने वाले नगर के प्रमुख चौराहे जगमगा रहे हैं। उन्होंने सकुशल सम्पन्न हो रहे नगर के विकास का श्रेय डीएम हर्षिता माथुर के समक्ष रखकर अपनी कार्यक्षमता और बेहतर कार्यकुशलता को प्रस्तुत कर वास्तविकता को दर्शाया है।
वर्षों से खंडहर व सूने पड़े शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, सिविल लाइन चौराहा, अस्पताल चौराहा, डीएम आवास चौराहा, गोरा बाजार चौराहा, सारस आदि चौराहे नगर पालिका परिषद के ईओ स्वर्ण सिंह की मेहनत की बदौलत चमचमा रहे हैं। उन्होंने शासन के आदेश को प्राथमिकता व डीएम के निर्देशों को सर आंखों पर लेकर नगर क्षेत्र में रात और दिन में सफाई अभियान इस कदर चला रखा है जो काबिले तारीफ है।
चौराहों पर चमकती लाइट में सफाई करते सफाई कर्मियों की टीम देख कर नगरवासी मन ही मन तारीफों के पुल बांधते सुने जा रहे है। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि नगर के विकास से न सिर्फ नगरवासियों को बतलाना है बल्कि इस कार्य को पूरा करके उन्हें सुंदर स्वच्छ और साफ वातारण देना एक मात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यदि नगरवासियों ने उनका व उनकी टीम के सहयोगी बने तो वह दिन दूर नहीं जब शहर का कोना कोना गंदगी से मुक्त होगा। फिलहाल उनका यह प्रयास जारी है।
सड़कों की बदल रही तस्वीर
शहर की अधिकांश सड़के खस्ताहाल हैं। पिछले कुछ वर्षों से सड़क लेकर लोगों ने गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। ईओ ने इस समस्या को दूर करने की ठानी। धीरे धीरे सड़क भी गढ़मुक्त होने लगे हैं।
ये भी पढ़े :
