रामपुर : वाई श्रेणी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे आजम खां
जेल जाने के बाद हटी थी सुरक्षा, रिहाई के बाद यथावत मिली
रामपुर, अमृत विचार: सीतापुर जेल से जमानत पर छूटने के बाद उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा यथावत मिल गई है। उनके पास गार्ड और गनर भेज दिए गए हैं। हालांकि कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता भी खत्म हो गई, इसके अलावा उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा को हटा लिया गया था। लेकिन बाद में उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा को बहाल कर दिया गया। इसके बाद वह सीतापुर जेल चले गए।
सीतापुर में 23 माह रहने के बाद आजम खां 23 सितंबर की शाम को वह सीतापुर जेल से रामपुर पहुंचे थे। इसके बाद वीआईपी मूवमेंट और उनसे मिलने-जुलने वालों का तांता लग गया है। जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने उनको मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस कर दिया था। उनके घर पर गार्ड और गनर भेज दिए थे। लेकिन आजम खां ने गार्ड और गनर लेने से इंकार कर दिया था और गार्ड एवं गनर वापस कर दिए थे जो कि पुलिस लाइन चले गए थे। लेकिन आजम खां की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन गार्ड और गनर आजम खां के घर पर भेज दिए हैं। जो कि उनके घर पर तैनात हैं।
पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि उनकी वाई श्रेणी की सुरक्षा पहले से थी। सीतापुर जेल से आने के बाद वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामलाल बताते हैं कि आजम खां से मिलने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आए इसके बाद शनिवार को स्वामी प्रसाद मौर्य आए। इसके अलावा लोग मिलने आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर आजम खां को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि वाई श्रेणी सुरक्षा पहले से ही थी, रिहाई के बाद यथावत सुरक्षा वापस दी गई है।
