UP: अतीक के भाई अशरफ के मददगार अजहर ने कोर्ट में किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जिला जेल में बंद रहे माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से अवैध तरीके से गुर्गों की मुलाकात कराने में नामजद किए गए आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दो साल बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ बरेली जिला जेल में बंद रहा था। जेल में उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता था। इसके बाद अशरफ से जेल में शूटरों समेत अन्य लोगों के नाम अवैध तरीके से मिलाई में सामने आए थे। इसकी रिपोर्ट मार्च 2023 में बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज कराई थी। जेल के आरक्षी से लेकर जेल में सब्जी की सप्लाई करने वाले भी अवैध तरीके से मुलाकात कराने और अशरफ को सामान देने में शामिल थे।

अशरफ से जेल में मुलाकात करने वाले गुर्गों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट में अशरफ का साला सद्दाम, उसका साथी लल्ला गद्दी, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, गुलाम और अजहर समेत नौ लोग शामिल थे। बारादरी क्षेत्र निवासी मोहम्मद अजहर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था, लेकिन वह पुलिस सतर्कता को धता बताते हुए 10 अक्टूबर को कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

संबंधित समाचार